Featured Post

समुद्र में पत्थर का पुल कैसे बनाया गया.........???*

 *समुद्र में पत्थर का पुल कैसे बनाया गया.........???*               लंका के राजदरबार में सन्नाटा था। रावण के सबसे चतुर गुप्तचर , शुक और सारण...

Thursday, April 7, 2016

वक़्त की कहानी मेरी जुबानी




वक़्त की कहानी मेरी जुबानी

कुछ लोगो को पूरी जिन्दगी इस बात की शिकायत रहती है की वक़्त ने उन के साथ अच्छा नहीं किया ,पर वो ये नहीं जानते की वक़्त कभी भी किसी के भी साथ इंसाफ नहीं करता , अगर आप जिन्दगी मैं सिर्फ खुशिया चाहते हो तो उन खुशियों के साथ आने वाले गम को कोंन झेलेगा , वक़्त किसी के साथ इंसाफ नहीं करता क्यों की इंसाफ करना उसका काम है ही नहीं , उस का काम तो सिर्फ चलना है , आपनी ही निश्चित गति से ,बिना किसी की परवाह किये ,सिर्फ चलना ही है वक़्त का काम , अब ये लोगो पर निर्भर करता है की वो वक़्त के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की हिम्मत रखते है , या वक़्त से भी आगे निकलने की काबिलियत है , और या फिर वक़्त से पिछे रह जाते है , जो वक़्त के साथ चलते रहते है , वो सबसे ज्यादा खुश रहते है , जो वक़्त से आगे निकाल कर दिखाते है वक़्त उन से सर पर कामयाबी का ताज रखता है , जबकि पीछे रह्जाने वालो को वक़्त इतिहास के कूड़े दान में डाल देता है जसे वापस निकाल नामुमकिन है , इसलिए वक़्त को कोसने से कुछ नहीं होगा , कर्ता हार युग में इंसान ही होता है , कर्म उस को ही करना पड़ता है , बाकि सब को कारक है


No comments:

Post a Comment