Featured Post

समुद्र में पत्थर का पुल कैसे बनाया गया.........???*

 *समुद्र में पत्थर का पुल कैसे बनाया गया.........???*               लंका के राजदरबार में सन्नाटा था। रावण के सबसे चतुर गुप्तचर , शुक और सारण...

Tuesday, May 30, 2017

मेरी किताब “आत्मा” का भाग

मेरी किताब “आत्मा” का भाग

8 बज चके थे । सभी लोग अभी भी जंगल में कातिल या उसके किसी सुराग की  तलाशी  में जुटे थे । मगर अब कोई किसी के साथ नहीं था । सब अलग-अलग हो चुके थे और जंगल में कितना अन्दर तक घुस चुके थे बताना मुश्किल था । यहाँ तक की रिया और विक्रम भी अलग हो चुके थे । रिया काफी थक गई थी , इस लिए एक पेड़ के सहारे खड़ी हो गई और अपनी आखेँ बंद कर ली । तभी उसे लगा की कोई देख रहा है , फौरन आखेँ खोल दी और ? सामने वही साया था | हवा में था वो साया | जैसे वो हवा में तैर रहा हो । चेहरे पर वैसी ही हँसी थी जैसी मरियम का कत्ल करते वक़्त थी । रिया जोर से चीखी , और वहाँ से भागी , तभी किसी सिपाही के चीखने की आवाज आई । उस सिपाही ने भी उस आत्मा को देखा । फिर किसी और सिपाही की चीख सुनाई दी । फिर एक और ... और । इस के बाद तो  उस जंगल में जो चीखो पुकार मचा उस का विवरण करना मुश्किल था । हर कोई चीख रहा था किसी को वो साया हवा में नजर आ रहा था तो किसी को उलटा लटका हुआ , किसी को सिर्फ सिर तो किसी को धड , आगे-पीछे, ऊपर -नीचे हर जगह वो आत्मा ही नजर आ रही थी । लोग भाग रहे थे चिल्ला रहे थे । वो आत्मा हवा में से आती और जमीन ने धस जाती, तो कभी जमीन में से निकल कर हवा में गायब हो जाती । कई बार तो लोगों के शरीर से आर-पार हुई वो आत्मा । लेकिन सब ने उसको अलग -अलग ही देखा । दो -तीन लोगों ने एक साथ नहीं देखा । आत्मा का ये तांडव रात 11 बजे तक चला । बदहवास से किसी पुलिसकर्मी ने  प्रधान को खबर कर दी । सब लोग जैसे तैसे पुलिस स्टेशन पहुंचे । हालात तो सब की एक जैसी ही थी पर सबसे ज्यादा रिया डरी हुई थी ।  उस के ऊपर उस आत्मा ने हमला भी किया था ।  विक्रम की तो छाती पर ही वो आत्मा बैठ गई थी । बहुत से सिपाही घायल हुए । पर हैरानी की बात ये थी की वो आत्मा एक साथ  सब को मार सकती थी फिर भी एक भी आदमी नहीं मरा । सब को डराया गया । जो लोग घायल हुए उन्हें वो चोट अपने डर के कारण गिरने पड़ने से लगी थी । कुछ को उस आत्मा ने हवा में उठाया और फिर नीचे फेंक दिया जिस के कारण उनकी हड्डी टूट गई ।  जब आदित्य और प्रधान वहाँ पहुँचे तो सब कुछ मालूम चला उन्हें । रिया ने तो फौरन  वापस जाने का फैसला सुना दिया ।

काफी बहस और कहा सुनी हुई । आखिर ये तय किया गया की सब लोग यही पर रात गुजारेंगे और सुबह सब (आदित्य, रिया और विक्रम ) वापस चले जायेंगे । जिसको जहां जगह मिली वो वही सो गया । रात गहराती जा रही थी और सब सोते जा रहे थे , प्रधान अपनी कुर्सी पर ही सो गया । विक्रम एक बेंच पर सो रहा था । रिया बहुत ज्यादा डरी हुई थी इसलिए एक बेंच पर आदित्य रिया का सिर अपनी गोद में लिए बैठा था । जब तक रिया सो नहीं गई वो जाने की ही जिद करती रही । आदित्य को छोड़ अब कोई भी ऐसा नहीं था जो जाग रहा हो । जंगल में से अजीब-अजीब सी आवाजें अभी भी आ रही थी । पर माहौल कुछ हद तक शांत था । अगर तूफान कही था तो आदित्य के दिमाग में । इस सब की मनोदशा देख  आदित्य का दिमाग अलग ही उलझन में आ गया था । हजारों सवाल उस के मन में , उमड़ रहे थे । बाकी पुलिसवालों का वो यकीन ना भी करता पर रिया और विक्रम ? वो कभी झूठ नहीं बोल सकते ! क्या सच में कोई आत्मा थी जो ये कत्ल कर रही थी ? वो इस बात पर यकीन कर लेता तभी उस के जेहन में वो लोहे की तार , माचिस की तीली आदि  सबूत नाच गए । आखिर भूत के पास अद्भुत शक्तियां होती है तो वो किसी को इस तरह से क्यों मारेगा । डिसूजा की वसीयत आदित्य पढ़ चूका  था । इस परिवार का इतिहास भी ज्यादा अच्छा नहीं था । संभव है पीटर या राजदीप ने प्रोपर्टी के लालच में ये सब किया हो ? जब वो किसी इंसान द्वारा हत्या की बात स्वीकार करता तो आज जो कुछ भी हुआ , उन सवालों के जवाब उस के पास नहीं होते , और अगर आत्मा द्वारा हत्या की बात स्वीकार करता तो कत्ल के तरीके और वो सरे सबूत उस के जेहन में कोंध जाते । आखिर क्या चल रहा था कंसोली में ? यही सब सोचते-सोचते सुबह हो गई और जैसे की उसने वादा किया था कंसोली से वापस जाने का तो अब वो वक़्त आ गया ।
अधिक जानकारी के लिए मेरी नॉवेल पढ़े। paytm के माध्यम से मुझे 20 रूपये अपने मोबाइल नंबर से भेजे और पूरी नावेल सीधे प्राप्त ।करे मुझ से संपर्क करें: 
Download my book by pothi.com 

See the preview of my book free

Received complete book via whatsapp or email at just Rs. 20/- than paytm me and inform me
 +91-9729295413        sumetjain3@gmail.com

paytm के माध्यम से मुझे 20 रूपये अपने मोबाइल नंबर से भेजे और पूरी नावेल सीधे प्राप्त करे मुझ से संपर्क करें:  
+91-9729295413         sumetjain3@gmail.com  

No comments:

Post a Comment